फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kiosk owners will also be able to make basement in Happiness Food Market

Panchkula News: हैप्पीनेस फूड मार्केट में बेसमेंट भी बना सकेंगे कियोस्क मालिक

Wed, 24 May 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kiosk owners will also be able to make basement in Happiness Food Market
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-5 में निर्माणाधीन हैप्पीनेस फूड मार्केट के कियोस्क मालिक अब बेसमेंट भी बना सकेंगे। कियोस्क मालिक को इसकी मंजूरी लेने के लिए अतिरिक्त रुपये एचएसवीपी में जमा कराने होंगे। हैप्पीनेस फूड मार्केट की डेवलपमेंट का काम भी शुरू हो गया है। कियोस्क नंबर 19 का काम शुरू कर दिया गया है। 25 मई को बाकी बचे कियोस्क की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। एचएसवीपी की तरफ से शहर के सेक्टर-5 में एशिया की सबसे बेहतर मार्केट विकसित करने का दावा किया जा रहा है। इस मार्केट में 40 कियोस्क बनाए जाएंगे। यहां पर आने वाले लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं भी दी जाएंगी। मई में तीन दिन इन कियोस्क की नीलामी के लिए रखे थे। 11 और 14 मई को नीलामी हो चुकी है। अब तीसरी बार 25 मई को नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन



स्टील के बनाए जाएंगे कियोस्क
मार्केट में बनने वाले सभी कियोस्क स्टील के बनाए जाएंगे। 40 में से 38 कियोस्क 3.05 बाई 6.05 मीटर के होंगे जबकि दो कियोस्क 6.10 बाई 6.10 मीटर के रहेंगे। शुरुआत में कियोस्क के साथ बेसमेंट की सुविधा का प्रावधान नहीं था, मगर अब एचएसवीपी ने बेसमेंट की भी मंजूरी देने का फैसला लिया है। मार्केट में खाना खाने के लिए आने वाले लोग खुले में बैठ सकेंगे। इसके अलावा तंदूर रखने की जगह भी कियोस्क मालिकों को मिलेगी। हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट के साथ ही एक स्टेज बनाया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। इस स्टेज के ऊपर छत भी लगाई जाएगी ताकि यहां आयोजित कार्यक्रम खराब मौसम के कारण प्रभावित न हो।
विज्ञापन



अब तक बिक चुके 12 कियोस्क
अब तक हैप्पीनेस फूड मार्केट में 12 कियोस्क बेचे जा चुके हैं। इनकी बोली 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंची है। 14 मई को हुई नीलामी में 5 कियोस्क बेचे गए जबकि उससे पहले 11 मई को 7 कियोस्क बेचे गए थे। एचएसवीपी ने इनकी रिजर्व प्राइस 83 लाख रुपये रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर-5 में हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट बनाई जा रही है। 25 मई को इन कियोस्क के लिए तीसरी बार नीलामी की जाएगी। लोग कियोस्क खरीदने में अच्छा-खासा रुझान दिखा रहे हैं। -मानव मलिक, ईओ पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed