फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal connect with people of Punjab by phone call

विधानसभा चुनाव: पंजाबियों को रिझाने में जुटे केजरीवाल, 1.38 करोड़ लोगों से कर चुके हैं बात

Mon, 18 Oct 2021 07:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 18 Oct 2021 07:54 PM IST
सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पंजाब के दौरे के अलावा केजरीवाल अन्य माध्यमों से भी लोगों से जुड़ रहे हैं। आईवीआर फोन कॉल के जरिए अरविंद केजरीवाल अब तक पंजाब के 1.38 करोड़ लोगों से जुड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal connect with people of Punjab by phone call
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

हेलो..नमस्कार जी...सत श्री अकाल जी...मैं अरविंद केजरीवाल बोल रेहां हां, जी। दिल्ली दा मुख्यमंत्री। तुस्सी किवें हो? तुहाडे नाल 2 मिनट गल करनी सी। पंजाब च चौणां होण वालियां हन। पंजाब दे माड़े दिन हुण जाण वाले हन। मैनूं पूरा यकीन है कि तुस्सी आप नूं वोट पाउंगे।

विज्ञापन


आईवीआर फोन कॉल पर शुद्ध पंजाबी भाषा में बात करने वाले यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। वह पंजाब में मुफ्त बिजली देने का वादा भी कर रहे हैं। 8 अक्तूबर से वह अब तक 1.38 करोड़ लोगों से बात कर चुके हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी एवं विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में बताया अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब की जनता से सीधे संपर्क की शुरुआत आठ अक्तूबर को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने अरविंद केजरीवाल की पंजाबी भाषा वाली एक मिनट 12 सेकेंड की आईवीआर कॉल मीडिया में जारी की और कहा कि अरविंद केजरीवाल कथनी और करनी वाले दृढ़ निश्चयी नेता हैं। यही कारण है कि आज कांग्रेस और बादल-भाजपा की लारेबाज और लुटेरी सरकारों से निराश-हताश और टूट चुके लोग आम आदमी पार्टी को ही एकमात्र उम्मीद मान रहे हैं, जो काम की राजनीति के भरोसे के साथ लोगों के और पंजाब के संकट व समस्याओं को दूर कर सकती है।

क्या कह रहे हैं केजरीवाल आईवीआर फोन कॉल में
हेलो..नमस्कार जी..सत श्री अकाल जी..मैं अरविंद केजरीवाल बोल रेहां हां, जी। दिल्ली दा मुख्यमंत्री। तुस्सी किवें हो? तुहाडे नाल 2 मिनट गल करनी सी। पंजाब च चौणां होण वालियां हन। पंजाब दे माड़े दिन हुण जाण वाले हन। मैनूं पूरा यकीन है कि तुस्सी आप नूं वोट पाउंगे। आम आदमी पार्टी दी सरकार बणन जा रही है। उसतों बाद पंजाब दी तरक्की लई की करना है। असी इसदे लई पूरी योजना बना रहे हां। दिल्ली दी तरह पंजाब विच वी बिजली मुफ्त करांगे, अते पंजाब विच वी 24 घंटे बिजली मिलेगी...जिवें दिल्ली विच कीता है।


पंजाब दे हर व्यक्ति लई मुफ्त अते चंगे इलाज दा प्रबंध करांगे, जिवें दिल्ली विच किता है। सारीयां दवाइयां, सारे टेस्ट, सारे इलाज, महंगे तो महंगे ऑपरेशन हर किसे लई मुफ्त होणगे। इसतों अलावा असीं होर बहुत सारीयां योजनावां बना रहे हां। मैं तुहानूं फोन करके हर योजना तुहाडे नाल सांझी करदा रवांगा। हुण पंजाब दा चंगा समां शुरू होण वाला है, बस तुहाडा साथ चाहिदा है... नमस्कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed