{"_id":"6a97b9e6019cb793b80f660d","slug":"striking-employees-in-haryana-services-of-10-contractual-workers-terminated-14-regular-employees-suspended-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हड़ताली कर्मचारियों पर सख्ती: 10 अनुबंधित कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 14 रेगुलर कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हड़ताली कर्मचारियों पर सख्ती: 10 अनुबंधित कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 14 रेगुलर कर्मचारी निलंबित
Wed, 02 Sep 2026 11:24 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:24 AM IST
सार
अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि दमकल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, इससे हम डरने वाले नहीं जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में हड़ताल पर अग्निशमन विभाग ने सख्ती दिखाई है। महानिदेशालय ने दमकल विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलशन भारद्वाज सहित 10 संबंधित कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
इसी तरह से नियमित 14 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं निदेशालय ने कर्मचारियों को 3 सितंबर सुबह 9 बजे तक ड्यूटी पर लौटने का अंतिम मौका दिया है। तय समय तक काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
महानिदेशक शेखर विद्यार्थी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अग्निशमन और दमकल चालक आवश्यक सेवाओं का हिस्सा हैं। ऐसे में हड़ताल के कारण इन सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता।
विज्ञापन
आदेश में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022 की धारा 51 का हवाला देते हुए कहा गया है कि सरकार की पूर्व अनुमति के बिना किसी यूनियन से जुड़ना, उसकी गतिविधियों में शामिल होना या हड़ताल करना गैर-कानूनी है।
विभाग ने सभी संबंधित अग्निशमन केंद्र अधिकारियों और प्रभारियों को आदेश की प्रति भेजकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि 3 सितंबर सुबह 9 बजे के बाद ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ सेवा समाप्ति समेत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि दमकल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, इससे हम डरने वाले नहीं जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
पालिका कर्मचारी यूनियन भी नाराज
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया हिसार में 25 सफाई कर्मचारियों पर और सोनीपत में 10 सफाई कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सफाई कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई से हम डरेंगे नहीं और आंदोलन जारी रहेगा।