फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalka mail renamed as Netaji express

रेलवे का नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन, कालका मेल को मिला नया नाम 'नेताजी एक्सप्रेस'

Thu, 21 Jan 2021 02:11 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Kalka mail renamed as Netaji express
कालका मेल अब नेताजी एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। - फोटो : फाइल फोटो

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को केंद्र सरकार ने पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की है। इसी कड़ी में रेलवे ने अपनी सबसे पुरानी ट्रेनों में शामिल कालका मेल का नाम बदल कर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया है। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग राजेश कुमार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक जनवरी 1866 को कालका मेल पहली बार चली थी। उस वक्त इसका नाम 63 अप हावड़ा पेशावर एक्सप्रेस था। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 1941 को फिरंगियों को चकमा देकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस धनबाद जिले के गोमो जंक्शन से इसी ट्रेन पर सवार होकर निकले थे। 
विज्ञापन



नेताजी की यादों से जुड़ी होने के कारण ही रेलवे ने कालका मेल का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया है। हावड़ा कालका मेल अभी स्पेशल ट्रेन बनकर चल रही है। इस ट्रेन के नियमित बनकर चलने के साथ ही इसके नाम में बदलाव प्रभावी हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका मेल ट्रेन अपने पुराने नंबर के साथ ही 12311 अप और 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस बनकर चलेगी। कालका स्टेशन अधीक्षक, गोकुल सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से अधिसूचना जारी हो गई है। हावड़ा-कालका मेल अब नेताजी एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएगी। बता दें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को मनाई जाएगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया ट्वीट
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कालका मेल का नाम बदलने की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि नेताजी के पराक्रम ने भारत को स्वतंत्रता और विकास के एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंचा दिया। मैं नेताजी एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ उनकी जयंती मनाने के लिए रोमांचित हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed