फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Justice for the murder of an elderly person should be provided through fast track court: Ravindra Sharma

फास्ट ट्रैक कोर्ट से बुजुर्ग की हत्या का मिले इंसाफ : रविंद्र शर्मा

Sun, 10 Mar 2024 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Justice for the murder of an elderly person should be provided through fast track court: Ravindra Sharma
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-2 में सेवानिवृत्त कर्नल के घर लूट और उनकी पत्नी की हत्या के बाद बुजुर्गों की सुरक्षा और समय पर न्याय दिलाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। आए दिन घर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के साथ लूट की वारदात आम हो गई है। इसी संदर्भ में सीनियर सिटीजन की टीम शनिवार को सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार से मिली। सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार रविंद्र शर्मा ने सेवानिवृत्त कर्नल राजकिशन की पत्नी सुशीला की बेरहमी से हत्या और नौकरानी समेत उनको घायल करने की घोर निंदा कर इस हत्याकांड में संलिप्त दोषियों की फास्ट ट्रैक न्यायालय में विशेष मुकदमा चलाने की मांग की है। रविंद्र शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों सुरेश गुप्ता, करतार सिंह ऐलावादी, जयपाल गर्ग, पवन गुप्ता और भारत हितैषी ने कर्नल के सेक्टर-2 मकान नंबर-164 पर उनके परिजनों और कनाडा वासी पुत्र मनीष शर्मा, बेटी अनुराधा, छोटे भाई एके शर्मा, भांजे एसपी चाबा से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। इस हत्याकांड पर गहरा शोक व्यक्त कर अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
रविंद्र शर्मा और भारत हितैषी ने उनके परिजनों को बताया कि वह अपने साथियों के साथ शीघ्र हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर पंचकूला में रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ बुजुर्गों के घरों में पुलिस की विजिट करने की मांग करेंगे। महासचिव पद के उम्मीदवार करतार सिंह और उप प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश गुप्ता ने कहा कि वह नगर निगम में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की एक सूची तैयार करवाएंगे। इसमें अकेले रहने वाले दंपति शामिल किए जाएंगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन से को-आर्डिनेट किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव पद एवं वित्त सचिव पद के उम्मीदवार जयपाल गर्ग और पवन गुप्ता ने मांग की की शहर में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा की संख्या में बढ़ोतरी की जानी चाहिए ताकि शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। समाजसेवी भारत हितैषी ने रोष प्रकट कर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार एवं पुलिस प्रशासन की है लेकिन पिछले कुछ समय में वरिष्ठ नागरिकों के साथ सेक्टर 2 सेक्टर 4 और सेक्टर 20 में हुई अप्रिय घटनाओं के कारण वरिष्ठ नागरिक सहमे हुए हैं, इसलिए किराएदार या नौकर की पुलिस स्टेशन में जाकर वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed