फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inverter batteries stolen from 4 houses in five days, all cases are similar

Panchkula News: पांच दिन में 4 घरों से इन्वर्टर की बैटरियां चोरी, सभी मामले एक जैसे

Thu, 06 Jun 2024 04:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Inverter batteries stolen from 4 houses in five days, all cases are similar
चंदन मिश्रपंचकूला। शहर में इन दिनों घर से दिन दहाड़े इन्वर्टर की बैटरियां चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। चोर दिन दहाड़े बिना किसी खौफ के घरों में घुसकर बैटरी चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार हो रहे हैं। देखा जाए तो सभी मामले एक जैसे हैं। दो चोर बाइक पर आते हैं और बैटरी बाइक पर लेकर फरार हो जाते हैं। बैटरी चोरी करते हुए चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पांच दिन में चार घरों से इन्वर्टर की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। चोरी की एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज है। संवाद
विज्ञापन

केस-1

सीढ़ी के नीचे गायब मिली इन्वर्टर की बैटरी
सेक्टर-17 निवासी नृप सिंह ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जून को वे पत्नी के साथ घर पर थे। दोपहर करीब 1 बजे उनकी पत्नी ऊपर वाले फ्लोर पर जाने लगी तो देखा कि सीढ़ी के नीचे से इन्वर्टर की बैटरी चोरी हो चुकी है। उन्होंने अपने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक लड़का अपनी मोटरसाइकिल पर आया। उसने हेलमेट पहना हुआ था। दोपहर 11 बजे से लेकर 12:20 के बीच मोटरसाइकिल पर बैटरी उठाकर ले जाते हुए लड़का देखा गया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

केस-2

2 जून को सेक्टर-9 में दो बैटरियां हुईं चोरी
सेक्टर-9 निवासी राजिंद्र राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर की सीढि़यों के नीचे 2 बैटरी और एक पानी की मोटर रखी हुई थी। 2 जून को चोर इसे उठा ले गए। उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच की तो पाया कि चोरी करने वाले दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आए और बैटरी और मोटर को चुराकर बाइक पर रखकर चले गए। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-5 थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस - 3
पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन भाग गए
सेक्टर-21 निवासी धूम सिंह ने बताया कि 2 जून को दिन के समय वह घर पर थे। दोपहर करीब 2:20 बजे दो चोर बाइक पर उनके घर के पास आए और घर में घुसकर सीढि़यों के पास रखी इन्वर्टर की बैटरी उठा ले गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश, लेकिन चोर बैटरी चोरी कर भागने गए। इसके बाद सेक्टर-5 थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
केस- 4

दो दिन पहले लगवाई थी नई बैटरी

सेक्टर-11 निवासी राम कुमार वेद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने दो दिन पहले इन्वर्टर की नई बैटरी लगवाई थी। 30 मई को सुबह करीब 11 बजे चोर उनके घर से बैटरी चोरी कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। अगले दिन उन्होंने चोरी की शिकायत सेक्टर-5 थाना पुलिस में दर्ज करवाई। कोट


क्राइक की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं। इससे पहले भी बैटरी चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed