{"_id":"68e6c8d179af309231089a95","slug":"infrastructure-mission-will-strengthen-industries-arora-panchkula-news-c-16-1-knl1001-839720-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों को मजबूती देगा बुनियादी ढांचा मिशन : अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों को मजबूती देगा बुनियादी ढांचा मिशन : अरोड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचा मिशन शुरू किया है। इसका मकसद निवेशकों और स्थानीय कारोबारियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हुए औद्योगिक इकाइयों को मजबूत करना है।
इसकी घोषणा करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकारी ऐसी मजबूत नींव रख रही है, जिससे उद्योग कमजोर बुनियादी ढांचे की बाधाओं को पार कर सके। यह निर्णय कई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद लिया गया है जिनमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बुनियादी सुविधाओं में कमी की ओर ध्यान दिलाया था। इसके लिए पंजाब विकास आयोग (पीडीसी ) ने तुरंत राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में टीमें तैनात कीं और औद्योगिक संगठनों और स्थानीय प्रशासन के साथ जमीनी स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद एक विस्तृत और चरणबद्ध उन्नयन योजना तैयार की गई।
मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईईसी) 97.54 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। हमारी समय-सीमा स्पष्ट है कि मार्च 2026 तक पंजाब के औद्योगिक परिदृश्य की तस्वीर बदल जाएगी। सरकार तेजी से अमल करने के लिए प्रतिबद्ध है।