फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the tug of war, Haryana defeated Goa to enter the next round.

Panchkula News: रस्साकसी में हरियाणा ने गोवा को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

Sun, 12 Mar 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
In the tug of war, Haryana defeated Goa to enter the next round.
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में चल रही अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का दूसरा दिन रोमांच से भरा रहा। हरियाणा और गोवा की टीमों के बीच रस्साकसी का मुकाबला खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महिलाओं की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 45 किलोग्राम भार वर्ग में छत्तीसगढ़ की मंजूलता ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि उत्तराखंड की ललिता राणा दूसरे और उत्तर प्रदेश की रीच वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 49 किलोग्राम भार वर्ग में छत्तीसगढ़ की राजमणि राजवडे प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि उत्तराखंड की दीपा नेगी ने दूसरा और केरल की बिनथू आर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान छत्तीसगढ़ की उर्मिला मार्को, दूसरा उत्तराखंड की सोनम फरहामन, तीसरा स्थान तमिलनाडु की कार्तिका जे और चौथा स्थान उत्तराखंड की केएम गोविंदी ने प्राप्त किया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान कर्नाटक की स्वर्णा नायक, दूसरा स्थान तमिलनाडु की संगीता एस और तीसरा स्थान तमिलनाडु की ही धन लक्ष्मी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं 64 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान कर्नाटक की एस थोईथोई देवी, दूसरा छत्तीसगढ़ की निरुपा सालोनी, तीसरा स्थान केरला की निशांति आर और चौथा स्थान उत्तर प्रदेश की आशिया हुसैन ने प्राप्त किया। 71 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान छत्तीसगढ़ की पूजा देवगन, दूसरा स्थान मध्य प्रदेश की सुरमिला, तीसरा स्थान केरला की शिमिना और चौथा स्थान उत्तराखंड की किरण दिमारी ने प्राप्त किया। 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान तमिलनाडु की अभिशा कुमारी, दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की श्वेता रानी, तीसरा स्थान उत्तराखंड की विद्या रावत और चौथा स्थान तेलंगाना की जय भारती ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

81 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान कर्नाटक की लिखीथा, दूसरा स्थान नरेशवरी और तीसरा स्थान तेलंगाना की वाई हरिका ने जीता। 87 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की समता धीमान प्रथम और उत्तर प्रदेश की मंदवी पांडे दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने केरल को 50-14 से हराया। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश की टीम ने आंध्र प्रदेश की टीम को 58-06 से तथा छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश को 47-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed