फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the Janata Darbar, the Vis President has dealt with 80 problems, every Thursday in the Sector-2 BJP office, there will be an open court

जनता दरबार में विस अध्यक्ष ने निपटाईं 80 समस्याएं, सेक्टर-2 भाजपा कार्यालय में हर वीरवार को लगेगा खुला दरबार

Fri, 02 Jul 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
In the Janata Darbar, the Vis President has dealt with 80 problems, every Thursday in the Sector-2 BJP office, there will be an open court
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर निपटाईं। करीब तीन घंटे चले इस जनता दरबार में उन्होंने करीब 80 समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत करके उनका निपटारा किया।
विज्ञापन

उन्होंने हर वीरवार को विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में उन्होंने जनता दरबार के माध्यम से लोगों की व्यक्तिगत, सामाजिक व विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें सुनाकर समाधान किया। उन्होंने कहा कि बरवाला ब्लॉक के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मिलकर गांव कोट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अर्बन पॉली क्लीनिक में बदलने की मांग की है, क्योंकि कोट व आसपास के गांवों की आबादी लगभग 45 हजार है और यह क्षेत्र अब निगम के अधीन आ गया है, इसलिए यहां पॉली क्लीनिक की मांग उचित है। गांव कोट के लोगों की मांग पर विचार करते हुए उन्होंने इस बारे में सीएमओ से बात की है। पॉली क्लीनिक स्थापित होने से यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बरवाला की एक ओर मांग का जिक्र करते हुए गुप्ता ने कहा कि बरवाला में बीडीपीओ कार्यालय के साथ लगती एक एकड़ खाली जमीन पर पार्क बनवाकर उसमें कंप्यूटर सेंटर, बच्चियों के लिए सिलाई सेंटर या लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग आई है। उन्होंने बीडीपीओ से बात की है और इस संबंध में एक प्रस्ताव एस्टीमेट के साथ जल्द भिजवाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जिला बीजेपी प्रधान अजय शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, बरवाला मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, पार्षद हरेंद्र मलिक, नरेंद्र लुबाना, बीजेपी मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवेंचर स्पोर्ट्स की विधिवत शुरुआत होगी
मोरनी के अंदर बस सेवा को बढ़ाने को लेकर कहा कि इस क्षेत्र को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टिकरताल, मोरनी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत की है। इन एडवेंचर स्पोर्ट्स की पूर्ण रूप से शुरुआत होने के पश्चात यहां बस सेवा की कोई कमी नहीं रहेगी। जब से पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का अपना डिपो बना है, तब से बसों की कोई कमी नहीं है। पिछले 50 सालों में पंचकूला का अपना डिपो नहीं था, भाजपा सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का अपना डिपो स्थापित करवाया।

रोडवेज के बेड़े में अभी कुल 167 बसें
वर्तमान में पंचकूला में हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 167 बसे हैं और 40 और बसें बेड़े में शामिल होने वाली है। इसका एक प्रस्ताव उन्होंने राज्य सरकार को भेजा हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने पंचकूला में 10 मिनी बसों की शुरुआत की है ताकि जिन रूट पर बसों की कमी है, वो पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed