फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Beti Bachao-Beti Padhao programme, cake was cut from girls, mothers honored

Panchkula News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बच्चियों से कटवाया केक, माताओं को किया सम्मानित

Fri, 25 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
In Beti Bachao-Beti Padhao programme, cake was cut from girls, mothers honored
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी आरू वशिष्ठ की देखरेख में हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलास्तरीय 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' विषय पर कार्यक्रम में एक साल तक की बच्चियों से केक कटवाया गया।
कार्यक्रम में मोरनी एवं रायपुररानी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी वर्करों, कार्यालय के सभी अधिकारियों सहित अन्य लाभार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान माताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उनको तिलक लगाया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को पोषण तत्वों से भरपूर टोकरियां देकर उन्हें अपने तथा रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और महिलाओं से संबंधित चलाई जाने वाली विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। जिला बाल संरक्षण अधिकारी शशिकला रायपुररानी द्वारा पोक्सो एक्ट, बाल मजदूरी, बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. सविता नेहरा ने सरकार द्वारा कन्या कोष से संबंधित लड़कियों के विवाह और पढ़ाई के समय दी जाने वाली राशि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed