फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Statement on Agriculture Act

नए कृषि विधेयक से किसानों के एमएसपी के अधिकार पर आंच आई तो छोड़ दूंगा पद: दुष्यंत चौटाला

Mon, 21 Sep 2020 10:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Statement on Agriculture Act
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस दिन अन्नदाताओं को उनकी फसल का एमएसपी देने की व्यवस्था पर कोई आंच आएगी, उसी दिन वह अपना पद छोड़ देंगे। दुष्यंत यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए कृषि विधेयकों में कहीं भी फसलों के एमएसपी को समाप्त करने की बात नहीं कही गई है। किसानों की फसल अनाज मंडियों में बिना किसी रुकावट के निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर ही खरीदी जाएगी। ज्यादा कीमत का अवसर मिलने पर किसान चाहें तो खुले बाजार में भी बेच सकेंगे। चौटाला ने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी का अधिकार बरकरार रहेगा और इस विषय पर आम लोग किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने राजनीतिक स्वार्थ की खातिर भोले-भाले किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। नए विधेयकों का विरोध करने वाले हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए न केवल खुले बाजार की वकालत की थी, बल्कि केंद्र की तात्कालिक मनमोहन सिंह सरकार की गठित समिति के चेयरमैन के तौर पर इन सिफारिशों पर दस्तखत भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हुड्डा किसानों को बताएं उनकी इस दोगली नीति को अपनाने के पीछे क्या मजबूरी है और कांग्रेस प्रदेश के किसानों को क्यों गुमराह कर रही है। यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में भी कांग्रेस पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में कांट्रैक्ट फार्मिंग की वकालत की गई थी, लेकिन राजनीति से विवश कांग्रेसी आज व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं।


खरीफ फसलों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगले माह से खरीफ फसलों का एक-एक दाना तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों की शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि बाजरा, धान के अलावा पहली बार मक्के की फसल की भी सरकार एमएसपी पर खरीद करेगी। खरीफ की फसल खरीद का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किसानों के खाते में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed