{"_id":"6a67c389d12f9f7aff03c6ee","slug":"huge-python-spotted-on-the-new-bridge-in-sector-24-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1081759-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-24 के नए पुल पर दिखा विशाल अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-24 के नए पुल पर दिखा विशाल अजगर
विज्ञापन
अजगर
राहगीरों ने मोबाइल में कैद किए वीडियो, सूचना पर पहुंची टीम ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-24 स्थित नए पुल पर सोमवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक ओर लोगों में डर का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर अजगर को करीब से देखने की उत्सुकता भी दिखाई दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर पुल के किनारे बैठा हुआ था। इसकी सूचना आसपास के लोगों में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से अजगर के वीडियो और तस्वीरें भी रिकॉर्ड कीं।
सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने लोगों को अजगर से दूर रहने की सलाह दी और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बरती।
विज्ञापन
घटना के दौरान कुछ समय के लिए पुल पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही भी प्रभावित रही। अधिकारियों ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बनी रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे।