फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   hostel, construction, woman government collage, sector 14, panchkula news,

गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-14 में बनेगा एक और हॉस्टल

Wed, 27 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
hostel, construction, woman government collage, sector 14, panchkula news,
हॉस्टल निर्माण के लिए होती खुदाई। - फोटो : अमर उजाला
गर्ल्स के लिए अब एक और हॉस्टल की व्यवस्था की जा रही है। इस चालीस कमरों के हॉस्टल में 3.75 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हॉस्टल के लिए मार्किंग हो चुकी है और अब नींव डाली जाने लगी है। अभी इस कालेज में एक हास्टल है, जिसमें सेक्टर-एक के गवर्नमेंट कालेज और गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-14 की गर्ल्स रहती हैं।
विज्ञापन

 
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-14 में बनाया जाने वाला यह हास्टल 25 हजार स्क्वायर फीट एरिया में होगा। यह हास्टल तीन मंजिला होगा। हास्टल की प्राचार्य वंदना गुप्ता ने बताया कि हास्टल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी था।
विज्ञापन


इस कालेज में हरियाणा के अलग-अलग शहरों से लड़कियों ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की अपनी पढ़ाई के लिए आती हैं। अगर बात करें लड़कियों के रहने की तो उपलब्ध हॉस्टल में कमरा न मिलने के कारण उनको पीजी या शहर में मंहगे रेट पर पीजी या रूम रेंट पर लेना पडता है। जहां सुरक्षा के लिहाज से कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पडता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
सेक्टर 14 कॉलेज में इससे पहले एक ओर हॉस्टल है। जिसमें अभी सेक्टर-1 और 14 कॉलेज की 90 गर्ल्स स्टूडेंट्स रहती है। लड़कियों में हॉस्टल हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से 3.75 करोड़ की लगात से 15 महीनों में तैयार किया जाएगा। इस मौके पर इसके लिए कॉलेज में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से सभी प्रकार के मार्किंग और खुदाई के लिए जगह को मांप लिया गया था। जिसके बाद बुधवार से नींव की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया।

बाक्स
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 14 में अभी एक 3 मंजिला गर्ल्स हॉस्टल है। इसमें सेक्टर-14 और सेक्टर-1 की गर्ल्स स्टूडेंट्स रह रही है। कॉलेज में बन रहें नए हॉस्टल में 40 कमरे बनाए जाएंगे। इसमें 90 स्टूडेंट्स के रहने की व्यवस्था होगी। 

 
हर सुविधा होगी हास्टल में

नए हास्टल में स्टूडेंट्स के लिए एक कॉमन टीवी रूम, हॉस्टल वार्डन रूम और स्टडी रूम बनाया जाएगा। इसको पूरा करने के लिए 15 माह की डेड लाइन है। कॉलेज में इस नए हॉस्टल को प़राने हॉस्टल के जैसा रखा जाएगा। दोनो हॉस्टलों को बीच में कॉरीडोर बना कर जोडा जाएगा, ताकि हॉस्टलों की मेेस एक ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed