{"_id":"5d604a0c8ebc3e93dc47d58b","slug":"himachal-vigilance-in-panchkula-pkl-office-news-pkl3483719102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के घर और दफ्तर समेत सात जगहों पर हिमाचल विजिलेंस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के घर और दफ्तर समेत सात जगहों पर हिमाचल विजिलेंस का छापा
Sat, 24 Aug 2019 09:57 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर बद्दी निशांत सरीन के खिलाफ चल रही हिमाचल विजिलेंस टीम ने जांच शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को हिमाचल विजिलेंस टीम ने असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के चंडीगढ़ सेक्टर-38 स्थित निवास स्थान पर छापा मारा। यहां से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा विजिलेंस की टीम शुक्रवार सुबह सेक्टर-20 स्थित सनसिटी के एक फ्लैट में रहने वाली डॉ. कोमल खन्ना के निवास पर छापा मारा। कुछ नगदी बरामद होने की भी सूचना है। जब विजिलेंस की टीम डॉ. कोमल खन्ना के घर पहुंची, तो वह घर पर नहीं थी। कोमल के घर पर एक बुजुर्ग महिला मौजूद थी। जिससे विजिलेंस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने सनसिटी के रिकॉर्ड की भी जानकारी मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य रजनी से ली। इस दौरान फ्लैट की ऑनरशिप के बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने विजिलेंस को बताया कि डॉ. कोमल खन्ना के नाम पर फ्लैट है, जोकि उन्होंने पिछले साल ही खरीदा है। सिक्योरिटी के कर्मचारियों से भी विजिलेंस की टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन
लगभग तीन से चार घंटे विजिलेंस की टीम पंचकूला सेक्टर-20 स्थित फ्लैट पर रुकी है। वहीं, हिमाचल विजिलेंस की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र फेस एक स्थित डॉ. कोमल की जेहनिया फार्मास्युटिकल में छापा मारा। यहां भी कई दस्तावेजों को विजिलेंस की ओर से कब्जा लिया गया है।
गौरतलब है कि निशांत सरीन के खिलाफ जब शिकायतें हुई थी, तो हिमाचल का फार्मा जगत दो हिस्सों में बंट गया था। एक फार्मा टीम निशांत सरीन के साथ था, जोकि निशांत पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए शिकायत करने से इंकार कर रहा था, जबकि कुछ फार्मा कंपनियों ने अज्ञात नामों से निशांत सरीन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। इसके बाद अब निशांत सरीन पर नकेल कसने लगी है।