फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High court continues interim stay on science exam for students enrolled in 11th class

11वीं मे दाखिले के लिए साइंस की परीक्षा लेने पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक जारी, देना होगा हलफनामा

Tue, 14 Jul 2020 10:37 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 14 Jul 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
High court continues interim stay on science exam for students enrolled in 11th class
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को हरियाणा सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक जारी रखी है, जिसके तहत सरकार ने कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय मेडिकल, नॉन मेडिकल विज्ञान संकाय से जुड़े संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए साइंस की परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर हरियाणा सरकार को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने निजी स्कूल व कई अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। मामले में दायर याचिका में बताया गया था कि हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर 11वीं में विज्ञान संकाय लेने वाले छात्रों की साइंस की परीक्षा लेने का कार्यक्रम घोषित कर दिया। 10वीं की हरियाणा बोर्ड की साइंस विषय की छूटी परीक्षा के संबंध में स्कूलों को विद्यार्थियों की सहमति लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


दायर याचिका में कहा गया कि जब सीबीएसई व अन्य बोर्ड परीक्षा लेने से इनकार कर चुके है और खुद हरियाणा बोर्ड भी अन्य सभी विषय की परीक्षा लेने से इनकार कर चुका है तो केवल साइंस लेने वाले छात्रों की परीक्षा लेने का क्या औचित्य है। यह इन बच्चों के साथ भेदभाव है। वर्तमान हालात पेपर लेने के अनुकूल भी नहीं है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने परीक्षा पर अंतरिम रोक लगाते हुए सरकार से जवाब तलब किया था। अब हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी रखते हुए अगली सुनवाई पर हरियाणा सरकार को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed