फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy rain in Chandigarh; clouds remained dry in Panchkula.

Panchkula News: चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, पंचकूला में सूखे रहे बादल

Tue, 04 Aug 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Chandigarh; clouds remained dry in Panchkula.
मानसून की बेरुखी जारी, उम्मीद जगाकर लौटे बादल; उमस और गर्मी से लोगों को नहीं मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पड़ोसी शहर चंडीगढ़ में सोमवार शाम जहां बादलों ने जमकर बरसात की, वहीं पंचकूला में एक बार फिर बारिश का इंतजार अधूरा रह गया। दिनभर उमस से परेशान लोगों को शाम को आसमान में छाए बादलों से राहत की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही लौट गए। मानसून की बेरुखी के कारण शहरवासियों को अभी भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से शाम के समय हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई, लेकिन पंचकूला तक इसका असर नहीं पहुंचा। पिछले कई दिनों से बारिश की संभावना के बावजूद शहर में बादल केवल दिखाई दे रहे हैं, बरस नहीं रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पंचकूला का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को फिलहाल उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला का मौसम अपडेट
अधिकतम तापमान: 34.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.2 डिग्री सेल्सियस
बारिश: चंडीगढ़ में तेज बरसात, पंचकूला में सूखे रहे बादल
अगले सात दिन: तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान, बारिश के आसार कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed