फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will host Khelo India Youth Games -2021

हरियाणा करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मेजबानी, पंचकूला में होंगे मुकाबले

Sat, 25 Jul 2020 11:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana will host Khelo India Youth Games -2021
khelo india youth games - फोटो : फाइल फोटो

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी अगली बार हरियाणा करेगा। केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने यह घोषणा की है। राज्यमंत्री शनिवार को डिजिटल माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह और खेल मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 संकट के कारण इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2020’ का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का अगला संस्करण पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे गर्व है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के अगले संस्करण का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। हरियाणा हमेशा से देश में एक अग्रणी स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरा है। किरण रिजीजू ने कहा कि मनोहर लाल द्वारा संदीप सिंह जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाना राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे यकीन है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ का आयोजन हरियाणा के लिए एक बड़ी सफलता होगी। सीएम ने कहा कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2018’ में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया था और गुवाहाटी में आयोजित पिछले आयोजन में भी राज्य ने 200 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था।


सीएम ने कहा कि हमारे खिलाड़ी केवल पदक के लिए नहीं बल्कि राज्य और देश की मिट्टी के गौरव के लिए खेलते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में हमेशा अग्रणी रहा है और अब जब राज्य खेलो इंडिया गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा तो यह निश्चित रूप से खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed