फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana CM Special Worship For PM Modi Long Life at Shri Mata Mansa Devi Temple

PM Security Breach: हरियाणा सीएम ने की पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रपति शासन लगाकर हो विस चुनाव

Fri, 07 Jan 2022 04:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 04:39 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। इससे पहले उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। 

विज्ञापन
Haryana CM Special Worship For PM Modi Long Life at Shri Mata Mansa Devi Temple
पूजा करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एंव अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सीएम मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने हवन भी किया। इस दौरान माता मनसा देवी मंदिर में महामृत्युंजय जाप भी किया गया। मनोहर लाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के साथ में पंजाब में जो हुआ वह निंदनीय है। किसी भी सूरत में इसे नहीं स्वीकार किया जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने पंजाब में वर्तमान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद ही वहां विधानसभा के चुनाव संपन्न कराए जाएं। नरेंद्र मोदी देश के अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने अनुच्छेद 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दे बेहद शांतिपूर्वक हाल किए हैं। मैंने माता मनसा देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। हरियाणा भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने निजी स्कूलों के लिए बड़ी घोषणा। गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की प्रतिपूर्ति राशि में प्रति विद्यार्थी 200 रुपये की वृद्धि की घोषणा सीएम मनोहर लाल ने की। सरकार ने नियम-134 ए के तहत गरीब बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया। बता दें कि निजी स्कूल दाखिला न देने पर अड़े हैं और फीस प्रतिपूर्ति की बकाया राशि मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी पर विपक्ष के आरोप गलत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बेरोजगारी पर विपक्ष के आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि सीएमआईई संस्था पर बेरोजगारी को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस मामले में महाधिवक्ता बलदेव महाजन से विचार विमर्श करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ 6.1 फीसदी बेरोजगारी। सरकार के पोर्टल पर स्वेच्छा से 10 लाख 59 हजार 530 बेरोजगार अपने आपको पंजीकृत किया है। विपक्ष तथ्यों के आधार पर राजनीति करे। सीएम ने यह भी कहा कि जिस प्रदेश में 34 फीसदी बेरोजगारी हो जाएगी, उसकी क्या स्थिति होगी, सहज अंदाजा लगा सकते हैं। 

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज सहित भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन के संबंध में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपा।  ओपी धनखड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed