फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hands tremble and legs wobble, yet got 920th rank in UPSC

Panchkula News: हाथ कंपकंपाते हैं तो डगमगाते हैं पैर, इसके बावजूद यूपीएससी में पाया 920वां रैंक

Sun, 28 May 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Hands tremble and legs wobble, yet got 920th rank in UPSC
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। लिखते और बोलते समय हाथ कंपकंपाते हैं, पैर डगमगाते हैं। इसके बावजूद हौसले और कठिन परिश्रम की बदौलत यूपीएससी में 920वां रैंक हासिल कर लिया। यह कारनामा ढकोली निवासी रिताशा सोबती ने कर दिखाया है। वह अपने जैसी तमाम युवक और युवतियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहती हैं। वह मूल रूप से हरियाणा कालका की रहने वाली हैं। रिताशा सोबती ने बताया कि पिंजौर के डीपीएस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। उसके बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक किया। रिताशा चाहती हैं कि उनकी पहली पोस्टिंग हरियाणा में मिले। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश भी उन्हें पसंद है। नेचर से बहुत लगाव है। वह हिमाचल प्रदेश में भी काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिताशा को खाली समय में हॉरर और कॉमेडी फिल्में देखने का शौक है।
विज्ञापन


माता पिता से मिली प्रेरणा
रिताशा सोबती ने बताया कि यूपीएससी परीक्षा के प्रति उनके माता-पिता ने प्रेरित किया। स्कूली शिक्षा के दौरान ही टारगेट तय कर लिया था, कि आईएएस बनना है। पहले प्रयास में ही परीक्षा में सफलता मिल गई। रिताशा ने बताया कि उनकी मां रीतिका सोबती चंडीकोटला के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में साइंस की शिक्षिका हैं। उनके पिता राकेश सोबती एक निजी कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। रिताशा का छोटा भाई करण फ्लाइंग अधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed