फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   groom's mother went on stag, bag jewels and rupees theft

चंडीगढ़ः फोटो खिंचवाने के लिए दुल्हे की मां स्टेज पर गई और गायब हो गया गहनों-रुपयों से भरा बैग

Sun, 06 Oct 2019 01:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
groom's mother went on stag, bag jewels and rupees theft
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित खुखरेन भवन में बीती शुक्रवार रात एक शादी समारोह में दूल्हे की मां जैसे ही स्टेज पर फोटो खिंचवाने गई, चोरों ने शगुन से भरा बैग गायब कर दिया। जानकारी मिलते ही शादी में अचानक बवाल मच गया। दूल्हे के पिता ने इसकी जानकारी तत्काल सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन को दी।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शादी के दौरान की जा रही वीडियोग्राफी और भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। वीडियोग्राफी की फुटेज में यह नजर आ रहा है कि बैग आखिरी बार सोफे पर रखा हुआ था। उसके बाद से गायब है।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता के अनुसार, बैग में लगभग करीब 6 लाख रुपये, सोने के गहने और शगुन के लिफाफे रखे थे। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-35 स्थित खुखरेन भवन में चार अक्तूबर को सेक्टर-66 मोहाली निवासी शिशुपाल पठानियां के बेटे गौतम पठानियां की शादी थी। गौतम पेशे से वकील हैं। एक ओर सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे, वहीं दूल्हे की मां लोगों से आने वाला शगुन एक बैग में रख रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बैग सोफे पर रखकर वह स्टेज पर फोटो खिंचवाने चलीं गईं। थोड़ी देर बाद जब वापस लौटीं तो देखा कि बैग गायब है। पर्स न मिलने के बारे उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति शिशुपाल को दी। पर्स नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीसीआर समेत सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों से पूछताछ की। उसके बाद शादी की वीडियोग्राफी और भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर साथ में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed