फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Goyal said - the service of the cow gives the desired result.

गोयल बोले- गाय की सेवा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है

Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Goyal said - the service of the cow gives the desired result.
पंचकूला। गाय माता की सेवा सर्वोत्तम धर्म है। पुराणों में धर्म को भी गो रूप में दर्शाया गया है। भगवान श्री कृष्ण गाय की सेवा अपने हाथों से करते थे और इनका निवास भी गोलोक बताया गया है। धार्मिक आस्था के अनुसार गो सेवा और पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इससे हमारा मानसिक और अध्यात्मिक विकास तेजी से होता है। यह बात पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-10 पंचकूला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उनका मंदिर में पहुंचने पर मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार शर्मा, महासचिव संजय आहूजा, वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी और संरक्षक एसके शर्मा ने स्वागत किया। मेयर के साथ वार्ड नंबर-4 की पार्षद सोनिया सूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर भागवत कथा के यजमान बीएल बंसल, अनिल प्रभा बंसल, गीतांजलि बंसल, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बीएम कौशिक, कुसुम कौशिक, चेयरमैन भारत हितैषी, डीएन मोंगा, मीना मोंगा, संरक्षक मुंशी राम अरोड़ा, विद्या रानी अरोड़ा, अंशु अरोड़ा, वंदना अरोड़ा, मंदिर के तकनीकी सलाहकार रमेश चावला, सुभाष चावला, शिवांकृत चावला, हितैषी फाउंडेशन के सचिव शिवकुमार वर्मा, राकेश वर्मा, रेनू वर्मा, सुनीता वर्मा को मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार शर्मा, महासचिव संजय आहूजा, संरक्षक एस के शर्मा, मामचंद, आरएल सेतिया, मुख्य संरक्षक बाबू दलजीत सिंह, सचिव तरुण गौड़, सतीश गोयल, सुरेंद्र जायसवाल, विशाल शर्मा, महिला मंडल प्रधान परवीन परवेश, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक सतपाल, सचिव केके कत्याल, एमआर गुप्ता, जीडी बत्रा, गंगा सिंह, भीमसेन बंसल, सुभाष शर्मा, सुभाष गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed