{"_id":"631a50cbc26c224ecd54da2b","slug":"governor-honored-shri-shiv-kanwar-mahasangh-charitable-trust-pkl-office-news-pkl461817682","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट को राज्यपाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट को रक्तदान जागरूकता के बारे में बेहतरीन कार्य करने के लिए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सम्मानित किया है। कोरोना महामारी के दौरान ट्राइसिटी में वर्ष 2020 और 2021 में 434 रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सम्मान दिया गया है। राज्यपाल ने प्रधान राकेश संगर, डायरेक्टर रमेश नारंग, वित्त सचिव राजकुमार मदान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट ने जिला प्रशासन का आभार जताया है।
ट्रस्ट ने दो सालों में 21832 यूनिट रक्त एकत्रित किया। वर्ष 2022 से अब तक 209 रक्तदान शिविर आयोजित कर 12107 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। 3044 लोग स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर पाए। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि 1995 से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। ट्रस्ट ने वर्ष 2016 के दौरान 52 रक्तदान शिविर लगाए और 4731 यूनिट रक्त एकत्रित किया। 2017 के दौरान 102 शिविरों में से 7811 यूनिट, वर्ष 2018 में 124 शिविरों से 9712 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
कोरोना महामारी में वर्ष 2019 के दौरान 171 स्वैच्छिक रक्तदान जागरुकता/ प्रेरणा शिविर लगाए और 11404 यूनिट रक्त ट्राइसिटी के अस्पतालों को दिया। ट्रस्ट ने कोविड 19 महामारी की प्रतिकूल परिस्थितियों में निस्वार्थ सेवा की। वर्ष 2020 के दौरान 179 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 8361 यूनिट रक्त, वर्ष 2021 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के समय 255 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में 13471 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन
प्रधान राकेश संगर ने बताया कि संगठन की शुरुआत वर्ष 1995 में पीड़ित लोगों की किसी न किसी तरह से मदद करने के उद्देश्य से हुई थी। 1995 से स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता/प्रेरणा शिविर आयोजित कर रहे हैं और जरूरतमंदों के लिए ट्राईसिटी और आसपास के स्थानों में क्षेत्र अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (रोटो), पीजीआई के सहयोग से जागरूकता शिविर लगा रहे हैं।