फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor changed for the second time during the BJP rule, the five-year term was not completed

भजपा शासनकाल में दूसरी बार बदले राज्यपाल नहीं पूरा हुआ पांच साल का कार्यकाल

Wed, 07 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Governor changed for the second time during the BJP rule, the five-year term was not completed
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। जबकि यहां के मौजूदा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा भेज दिया गया है। वर्तमान भाजपा सरकार में आर्य हरियाणा के दूसरे राज्यपाल हैं जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। आर्य को अगस्त, 2018 में हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 3 साल के कार्यकाल के बाद ही सरकार ने उन्हें त्रिपुरा भेज दिया गया है। इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को भी उनकी शेष बची अवधि के लिए त्रिपुरा राजभवन भेजा गया था।
विज्ञापन

दत्तात्रेय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। वे 4 बार संयुक्त आंध्र प्रदेश की सिकंदराबाद लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। आरएसएस के प्रचारक के तौर पर कार्य कर चुके दत्तात्रेय 3 वर्षों के लिए पहली मोदी सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रहे। सितंबर 2019 में उन्हें हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि ने बताया कि वैसे तो भारत के संविधान के मुताबिक राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है, लेकिन इससे पूर्व भी उन्हें पद से हटाया जा सकता है। इसी प्रकार राज्यपाल को 5 वर्षों के कार्यकाल से पूर्व किसी दूसरे प्रदेश में तबादला कर वहां राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है। ऐसी परिस्थिति में राज्यपाल का दूसरे राज्य में कार्यकाल 5 वर्षो में से शेष बची अवधि के लिए होता है। जैसे दत्तात्रेय को सितंबर, 2019 में हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इस प्रकार उनका कार्यकाल सितंबर, 2024 तक होगा अर्थात वह हरियाणा में पूरे 5 वर्ष नहीं अपितु अगले करीब 3 वर्षों तक राज्यपाल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed