फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mud on the roads, water entering homes... people blocked the road and created a commotion, summoning the councilor.

Panchkula News: सड़कों पर कीचड़, घरों में घुसा पानी... लोगों ने रास्ता बंद कर किया हंगामा, पार्षद को बुलाया

Sat, 05 Sep 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mud on the roads, water entering homes... people blocked the road and created a commotion, summoning the councilor.
खेड़ा मंदिर से गोगामाड़ी तक जलभराव, आवाजाही ठप
विज्ञापन

समस्या का जल्द समाधान न होने पर पूर्व सरपंच ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। वार्ड नंबर 18 स्थित महादेव कॉलोनी में भारी बारिश के बाद गलियों और सड़कों की भारी बदहाली से तंग आकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों ने रास्ता बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मौके पर वार्ड पार्षद सीमा देवी को बुलाया। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है, वहीं बदहाल सड़कों के कारण बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्कूली बच्चों को हर दिन इसी जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर लंबू ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग लंबे समय से इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेड़ा मंदिर से बाबा बालकनाथ मंदिर तक और गुरुद्वारा साहिब से लेकर गोगामाड़ी तक रास्तों का बुरा हाल बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद ने जल्द ही नालियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया, तो वे नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की दुरुस्त व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed