फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A pet dog bit a seven-year-old child.

Panchkula News: पालतू कुत्ते ने सात वर्षीय बच्चे को काटा

Sat, 05 Sep 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A pet dog bit a seven-year-old child.
विश्वकर्मा कॉलोनी में घर के बाहर गेट पर खड़े बच्चे पर झपटा, परिजन कालका अस्पताल लेकर पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। विश्वकर्मा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह घर के बाहर गेट के पास खड़े सात वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे की पीठ पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की पहचान मोहम्मद सेहरान के रूप में हुई है। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चे को कुत्ते से बचाया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए कालका अस्पताल लेकर गए।
बच्चे के पिता मोहम्मद गुलफाम ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनका बेटा घर के बाहर गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता वहां पहुंचा और बच्चे पर झपट पड़ा। कुत्ते ने उसकी पीठ पर काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिवार के लोग तुरंत बाहर आए और उसे कुत्ते से बचाया।
विज्ञापन

पालतू कुत्ता होने की बात
परिजनों के अनुसार जिस कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया, वह किसी व्यक्ति का पालतू कुत्ता बताया जा रहा है। घटना के बाद बच्चे को कालका अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से लावारिस कुत्तों की समस्या है। इसके अलावा कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को भी खुले में छोड़ देते हैं। इससे गलियों में आने-जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि खुले में घूमने वाले कुत्तों के मालिकों पर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed