फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gift not given, company fined Rs 5,000

Panchkula News: गिफ्ट नहीं दिया, कंपनी पर पांच हजार रुपये का हर्जाना

Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gift not given, company fined Rs 5,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। टीवी खरीदने पर गिफ्ट देने के ऑफर के बावजूद कंपनी ने ग्राहक को गिफ्ट नहीं दिया। इस पर जिला उपभोक्ता निवारण आयोग ने एलजी कंपनी पर पांच हजार रुपये हर्जाना लगाया है। साथ ही ग्राहक को एक्स बूम हैंडी गिफ्ट देने का आदेश दिया है। एक्स बूम हैंडी का उत्पादन न होने पर ग्राहक को 15,990 रुपये देने के लिए कहा है। साथ ही कंपनी को 5,500 हजार रुपये अदालती खर्चा अदा करने का भी आदेश दिया है।


ढकोली के दशमेश एनक्लेव निवासी महिला मोनिका ने उपभोक्ता आयोग को शिकायत दी थी कि उसने सेक्टर-20 नेशनल विडीयोज दुकान से 14 नवंबर 2018 को 1,69,000 लाख रुपये का एलईडी टीवी खरीदा था। दुकानदार ने उन्हें एलईडी के साथ दो गिफ्ट फ्री देने की बात कही थी। उन्हें एक गिफ्ट तो मिल गया था, लेकिन दूसरा गिफ्ट एक्स बूम हैंडी नहीं मिला। ग्राहक ने मानसिक और आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी और दुकानदार के खिलाफ उपभोक्ता आयोग से शिकायत की थी। ग्राहक ने शिकायत में सेक्टर-20 नेशनल विडीयोज और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पार्टी बनाया था। आयोग ने ग्राहक की शिकायत को सही मानते हुए कंपनी को मुआवजे की राशि 45 दिनों के अंदर शिकायतकर्ता को देने का आदेश दिया है। आदेश की पालना न करने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 71,72 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed