{"_id":"67f042b7b624340b4600b8a2","slug":"generator-and-engine-stolen-and-sold-to-scrap-dealer-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121199-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जनरेटर व इंजन चोरी कर कबाड़ी को बेचा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जनरेटर व इंजन चोरी कर कबाड़ी को बेचा, केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। मछली पालन फर्म से समान चोरी करके कबाड़ी की दुकान में ले जाकर बेचने मामला सामने आया है। गांव मट्टावाला निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने खंगेसरा निवासी बंटी और गनपत सुनील बिहारी कबाड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोक कुमार ने बताया कि वह मछली फर्म में मुंशी के पद पर काम करता है। 29 मार्च को वह फर्म के मालिक राजेश कुमार से मिलने उनके घर जीरकपुर गया था। दोपहर एक बजे फोन आया कि पांच से सात लोग ट्रैक्टर और पिकअप में फर्म में रखा जनरेटर, पानी का इंजन, चार जाल, पांच मोटर, कटर, 30 से 40 पाइप, 50 किलो धागा, कुर्सी, चारपाई समेत लोहे का अन्य समान लादकर ले गए।
जब कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा तो आरोपियों ने मारपीट करके मोबाइल फोन छीन लिया। संवाद