फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former AAP Punjab in-charge Jarnail Singh suspended from party

'आप' के पूर्व पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह पार्टी से निलंबित, हिन्दू देवी-देवताओं पर की थी टिप्पणी

Thu, 13 Aug 2020 01:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Former AAP Punjab in-charge Jarnail Singh suspended from party
प्रतीकात्मक तस्वीर
आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों में पूर्व प्रभारी जरनैल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को पार्टी के पंजाब मामलों के मौजूदा प्रभारी और दिल्ली की तिलकनगर विधानसभा सीट से विधायक जरनैल सिंह ने दी।
विज्ञापन


पूर्व प्रभारी जरनैल सिंह पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उन्होंने मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक शब्द लिखे, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन


मौजूदा प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म निरपेक्ष है और सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रभारी द्वारा 11 अगस्त को किए गए ट्वीट का मामला जब पार्टी के संज्ञान में आया तो तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। दूसरी ओर, निलंबित जरनैल सिंह का कहना है कि मंगलवार को उनका बेटा उनके फोन के जरिये आनलाइन कक्षा में हिस्सा ले रहा था। उसी की गलती से इस प्रकार का ट्वीट हुआ, जिसके बारे में उन्हें भी काफी देर से पता चला।


उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मोें का सम्मान करते हैं और किसी देवी-देवता का अपमान करने जैसा कृत्य नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वे श्री गुरु तेग बहादुर जी के सिद्धांतों पर चलने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed