फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five doctors and four nurses will be recruited in health centres in Panchkula.

Panchkula News: पंचकूला में स्वास्थ्य केंद्रों में पांच डॉक्टर और चार नर्सों की होगी भर्ती

Tue, 25 Nov 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five doctors and four nurses will be recruited in health centres in Panchkula.
पंचकूला। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग नई भर्तियां करेगा। स्टेट अर्बन हेल्थ मिशन के तहत पंचकूला के विभिन्न शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में 5 डॉक्टर, 4 स्टाफ नर्स और 1 लैब टेक्नीशियन की भर्तियां की जाएंगी। सभी पद काॅन्ट्रैक्ट आधार पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन नियुक्तियों से स्थानीय नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। कुल पांच डॉक्टरों में से दो विशेषज्ञ (स्त्री रोग/प्रसूति) और तीन मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। शहर में बढ़ते मरीज भार को देखते हुए ओपीडी में लंबी कतारों और इंतजार की समस्या में कमी आएगी।
विज्ञापन

कहां कितनी भर्तियां
सेक्टर-26 सरकारी पॉलीक्लिनिक : एक विशेषज्ञ डॉक्टर और एक मेडिकल ऑफिसर
सेक्टर-16 अर्बन हेल्थ सेंटर में एक विशेषज्ञ डॉक्टर
सेक्टर-19 अर्बन डिस्पेंसरी में दो मेडिकल ऑफिसर


पॉलीक्लिनिक में नर्स और लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति
सेक्टर-26 पॉलीक्लिनिक में चार स्टाफ नर्स और एक लैब टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी। स्टाफ नर्सों की तैनाती से रूटीन मरीज देखभाल, डिलीवरी और वार्ड संचालन सुव्यवस्थित होगा। लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और मरीजों को समय पर सटीक रिपोर्ट उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 दिसंबर तक जमा होंगे आवेदन
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी पद कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरे जाएंगे और आवश्यकता व प्रदर्शन के अनुसार बढ़ाए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को 8 दिसंबर 2025 शाम 4 बजे तक आवेदन के साथ दस्तावेज जमा करने होंगे। अपूर्ण आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी केवल एनएचएम हरियाणा और स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed