{"_id":"6398d9494c9e6f0d3661e638","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-cng-taxi-the-passengers-and-the-driver-got-out-and-saved-their-lives-pkl-office-news-pkl4712416108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: डेढ़ माह पहले खरीदी CNG टैक्सी, बीच सड़क धू-धूकर जली, सवारियों को बाहर निकाल चालक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: डेढ़ माह पहले खरीदी CNG टैक्सी, बीच सड़क धू-धूकर जली, सवारियों को बाहर निकाल चालक ने बचाई जान
Wed, 14 Dec 2022 11:06 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:06 AM IST
सार
सूरज ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले ही स्विफ्ट डिजायर सीएनजी गाड़ी टैक्सी में चलाने के लिए खरीदी थी। डेढ़ माह में ही गाड़ी में आग लग गई। फ्लाई ओवर के नीचे जाम लगा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी जाम में फंस गई।
विज्ञापन
पंचकूला में बीच सड़क कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंचकूला के सेक्टर-12ए और 20 के फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार शाम को एक सीएनजी टैक्सी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आकर जल गई। धुआं निकलते ही टैक्सी चालक और सवारियों ने टैक्सी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाम में फंसने के कारण देरी से मौके पर पहुंची। तब तक टैक्सी पूरी तरह जल गई थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-24 निवासी टैक्सी चालक सूरज ने बताया कि मंगलवार रात को वह सवारी को छोड़ने सेक्टर-20 जा रहे थे। जब वे सेक्टर-12ए फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो दूसरे कार सवार ने उसकी गाड़ी से धुआं निकलने की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद सवारी समेत वह बाहर निकल आया। कुछ ही देर में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाकर फायर कर्मचारी मौकेे पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गाड़ी में आग लगने के बाद फ्लाईओवर के नीचे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले ही ली थी टैक्सी
सूरज ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले ही स्विफ्ट डिजायर सीएनजी गाड़ी टैक्सी में चलाने के लिए खरीदी थी। डेढ़ माह में ही गाड़ी में आग लग गई। फ्लाई ओवर के नीचे जाम लगा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी जाम में फंस गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी सेक्टर-20 की तरफ से रांग साइड से आई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि अगर जाम में गाड़ी ना फंसती को आधी गाड़ी को जलने से बचाया जा सकता था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सीएनजी गाड़ी में आग लगने पर यह करें
फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि सीएनजी गाड़ी में जब भी आग लगे तो कार सवार को तुरंत गाड़ी बंद करके बाहर आ जाना चाहिए। आग लगने की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को देनी चाहिए।
सीएनजी सिलेंडर की नोजल को हो सके तो बंद कर दें ताकि उसमें से गैस बाहर ना निकले। अगर आसपास पानी दिखाई दे तो उस पर पानी डाल दें। इससे आग लगने से बचा जा सकता है। बेहतर रखरखाव नहीं होने के चलते सीएनजी कारों में आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं। कारों की नियमित अंतराल पर जांच करनी चाहिए। पुराने तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है। सीएनजी किट को समय-समय पर जांचते रहना चाहिए।