{"_id":"615e00558ebc3e93ed007c4d","slug":"fir-will-now-be-lodged-against-those-who-give-permission-to-reliance-company-to-set-up-towers-pkl-office-news-pkl4292363158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस कंपनी को टावर लगाने की परमिशन देने वालों पर अब होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस कंपनी को टावर लगाने की परमिशन देने वालों पर अब होगी एफआईआर
विज्ञापन
पंचकूला। पिछले 9 महीने में नगर निगम की ओर से विभिन्न संसाधनों से 20 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है। 7 करोड़ 7 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स, मोबाइल लाइंस के 6 करोड़ 50 लाख रुपये, मोबाइल टॉवर्स के 2 करोड़ 65 लाख रुपये, विज्ञापन के 55 लाख रुपये, बिल्डिंग प्रोसेसिंग, कंपाउंडिंग, डेवलपमेंट के जरिये 1 करोड़ रुपये रेवेन्यू के तौर में निगम ने रिकवर किए हैं। यह जानकारी मेयर कुलभूषण गोयल ने बुधवार को रेवेन्यू रियललाइजेशन कमेटी की बैठक में दी।
मेयर ने कहा कि जिस फंड्स की रिकवरी होनी है, उसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोबाइल टॉवर्स को लेकर रिलायंस कंपनी को बिना पैसे जमा करवाए ही टावर लगाने की परमिशन देने पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दे दिए हैं। नगर निगम के तत्कालीन अधिकारियों की ओर से लगभग दो वर्ष पूर्व रिलायंस कंपनी को मोबाइल टॉवर लगाने की इजाजत दे दी गई, लेकिन निगम को 1 करोड़ 62 लाख रुपये तक जमा नहीं करवाए गए। एफआईआर दर्ज होने के बाद तत्कालीन अधिकारी एवं कंपनी पर कार्रवाई होगी। रिलायंस के सातों टावर की छानबीन भी की जाएगी।
गोयल ने बताया कि जनवरी 2021 से लेकर अब तक प्रॉपर्टी टैक्स का उन्होंने बताया कि अब तक की कुल 20 करोड़ रुपये से ऊपर रिकवरी निगम कर चुका है। पिछले महीने 1 करोड़ 77 लाख रुपये हाउस टैक्स का रुपये निगम को आया था और अब हाउस टैक्स जमा ना कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये लाने का टारगेट रखा गया है। नई प्रॉपर्टीज की आईडी अभी नहीं बनी और इसको लेकर भी बैठक में आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द इनकी आईडी बनाई जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त धर्मबीर सिंह, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, विनेश कुमार, डीएमसी दीपक सूरा, बिल्डिंग ब्रांच कंसलटेंट स्वाति आनंद, एसई विजय गोयल, एक्सईएन संजीव गुप्ता, जसवंत, पार्षद जय कौशिक, सोनिया सूद, सुरेश वर्मा, संदीप सोही, सुशील गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पैमाइश को जल्द पूरा करने के निर्देश
मेयर ने शालीमार मॉल के प्रॉपर्टी टैक्स के लिए अंबाला मंडलायुक्त के पास अपील करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की ओर से लगभग 4 करोड़ रुपये का नोटिस दिया गया था, लेकिन तत्कालीन कमिश्नर ने इसे काफी कम कर दिया था। अब इस मामले में मंडलायुक्त के पास अपील की जाएगी। साथ उन्होंने शालीमार मॉल की पैमाइश को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि मोबाइल टॉवर्स के लिए विभिन्न एजेंसियों को नोटिस दिया गया है और उन्हें उम्मीद है कि इस महीने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकवरी हो जाएगी। विज्ञापन का टेंडर एक हफ्ते के अंदर लगाने के लिए निर्देश दिए।
कम्युनिटी सेंटर कर दिए हैं ऑनलाइन
गोयल ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग कम आ रही थी, लेकिन जब से नए कम्युनिटी सेंटर बने हैं उन्हें अब ऑनलाइन कर दिया गया है, जोकि पिछले 15 दिन से पोर्टल पर चालू हो चुके हैं और अब अच्छी बुकिंग हो रही है। सीएनजी और पीएनजी लाइन वालों को भी कहा गया है कि अपने काम को जल्द पूरा करें। लोगों के घरों में लगाई जाने वाली पीएनजी लाइन का एस्टीमेट भी मांगा गया है ताकि जल्द से जल्द लोगों को घरों में एलपीजी गैस की तरह लाइन मिल सके। मेयर ने सेक्टर 14 और सेक्टर 20 की पार्किंग का टेंडर जल्द लगाने के निर्देश दिए। चारों इवनिंग नाइट फूड स्ट्रीट अप्रूवल लेकर 15 दिन में टेंडर लगाने के निर्देश दिए।