{"_id":"5f0df4f68ebc3e63d1288edb","slug":"fir-against-six-policemen-including-dsp-for-illegal-detention-panchkula-news-pkl3813386182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हिरासत में रखने के मामले में डीएसपी समेत छह पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, जानिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हिरासत में रखने के मामले में डीएसपी समेत छह पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, जानिए मामला
Wed, 15 Jul 2020 12:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश पर एक डीएसपी सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण और अवैध हिरासत में रखने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पठानकोट में 2016 में भाजपा नेता रमेश चंद की हत्या के मामले में 2 लोगों को 6 दिन तक सुजानपुर थाने में अवैध हिरासत में रखने के मामले में उक्त 6 पुलिसवालों पर केस दर्ज किया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मौजूदा डीएसपी परमवीर सिंह समेत छह पुलिस मुलाजिमों, एएसआई दिलबाग सिंह ड्यूटी अफसर, पीएचसी राजेश कुमार व संतरी ड्यूटी पर तैनात पीएचसी सोमराज, पीएचसी सरदारा सिंह, पीएचसी अजीत सिंह पर केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि परमवीर उस समय सुजानपुर के थाना प्रभारी थे।
सुजानपुर पुलिस ने भाजपा के एससी मोर्चा के पूर्व मंडल प्रधान रमेश की हत्या के बाद सलिंदर सिंह व अच्छर सिंह को उनके घरों से उठा लिया और उन्हें छह दिन तक हिरासत में रखा। सलिंदर सिंह के अनुसार, उसके पिता बलजीत सिंह ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करने के बाद उन्हें छुड़वाया था। गौरतलब है कि सितंबर 2016 में घर से सैर को निकले भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल प्रधान रमेश चंद की तेज हथियारों से हत्या कर दी गई थी और हत्यारे लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे।