{"_id":"6249fa0356b9bd09f3070e31","slug":"fighting-at-naggal-toll-plaza-people-gheraoed-barwala-post-for-not-taking-action-pkl-office-news-pkl4465576179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्गल टोल प्लाजा पर मारपीट, कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने बरवाला चौकी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्गल टोल प्लाजा पर मारपीट, कार्रवाई नहीं करने पर लोगों ने बरवाला चौकी का किया घेराव
विज्ञापन
पंचकूला। शनिवार रात को नग्गल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने और पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर बरवाला के लोगों ने बरवाला चौकी का घेराव कर दो घंटे नारेबाजी की। टोल कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में लोगों ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद चंडी मंदिर पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाराज लोगों का कहना था कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने पुलिस के सामने ही उनके साथ मारपीट की।
पुलिस के अनुसार, बरवाला निवासी जतिन गोयल ने बताया कि वह शनिवार की रात पंचकूला सेक्टर-10 में अपने किसी जानकार के यहां आयोजित जागरण में शामिल होने आया था। रात करीब 11.30 बजे नग्गल टोल पर फास्ट टैग में बैलेंस नहीं होने की वजह से रिचार्ज करवाया। थोड़ी ही देर में टोल कर्मी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते मौके पर करीब एक दर्जन से ज्यादा टोल कर्मचारी एकत्रित हो गए। इसके बाद उसके और परिजनों से मारपीट की। मारपीट के दौरान ही मदद के लिए शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के सामने भी टोल कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। टोलकर्मियों ने सात साल के बच्चे के सिर में भी डंडे मारे। बच्चे के सिर सहित कई जगह चोटें आई हैं। उसको उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार की रात नग्गल टोल कर्मचारियों द्वारा वहां से जा रहे वाहन मालिक के साथ मारपीट की थी। मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - ललित शर्मा, एसएचओ चंडीमंदिर