फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Festival Govardhan Puja at ISKCON and Math

इस्कॉन और मठ में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का भंडारा

Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Festival Govardhan Puja at ISKCON and Math
चंडीगढ़। सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सहित शहर के कई मंदिरों में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट का भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर के हॉल में गाय के गोबर से गोवर्धनधारी का विग्रह बनाकर आकर्षक तरीके से सजाया गया। श्रद्धालु रंगीन चावल, फल और मिठाइयां लेकर आए थे। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए महामंत्र हरे राम हरे कृष्ण का गायन किया। इस मौके पर भजनों की अमृतवर्षा की गई। मायापुरी से आए सुभाग स्वामी ने गोवर्धन के महत्व पर प्रवचन दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में मठ के प्रबंधक वामन महाराज के सानिध्य में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह मंगल आरती के बाद गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई। वामन महाराज ने उपस्थित लोगों को गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोपहर में चावल के पहाड़ के रूप में गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की गई। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण ने भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार राजन नंदा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद सुनीता धवन, स्थानीय पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू, प्रदेश महासचिव भाजपा महिला मोर्चा नेहा अरोड़ा, उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता, मीरा पासवान, भारती व भानुप्रिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सेक्टर 20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में अन्नकूट के भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित किशोरी लाल ने बताया कि एक हजार भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सेक्टर-11 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट के भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed