फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Unions complete the prepration for chakka jam on 5th in Punjab

आंदोलन : पांच नवंबर को पूरे पंजाब में होगा चक्का जाम, किसान संगठनों ने पूरी की तैयारियां

Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers Unions complete the prepration for chakka jam on 5th in Punjab
पंजाब में किसानों का आंदोलन (फाइल फोटो)

पंजाब में 30 किसान यूनियनों ने आगामी पांच नवंबर को देशव्यापी चक्का जाम आंदोलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूनियनों के राष्ट्रीय वर्किंग ग्रुप से सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने शनिवार को बताया कि ऑल इंडिया किसान संघर्ष को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पंजाब इकाई केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए 28 अक्तूबर को एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (एक्यूएमसी) की स्थापना और सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का कड़ा विरोध करती है। इस मामले में कमेटी अन्य राज्यों में भी आंदोलन तेज करने जा रही है।

विज्ञापन


उधर, किसान नेता जगमोहन सिंह और डॉ. सतनाम सिंह अजनाला ने एक्यूएमसी को एक ओर किसान विरोधी अध्यादेश करार देते हुए कहा कि इसके जरिए केंद्र एक बार फिर राज्यों के अधिकारों का हनन कर रहा है।
विज्ञापन


इस आर्डिनेंस के जरिए केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है और केवल किसानों को ही दोषी बनाया जा रहा है क्योंकि कमीशन राज्य सरकारों की कार्रवाई को निर्देशित करने के लिए अधिकृत होगा, लेकिन केंद्र सरकार को मजबूर नहीं कर सकेगा कि वह स्त्रोत मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान की पराली के प्रबंधन के लिए किसानों को विकल्प देने के अदालती आदेश के बावजूद केंद्र ने इसके लिए कोई वित्तीय मदद प्रदान नहीं की। किसान नेताओं ने कहा कि पांच नवंबर को पूरे देश के साथ ही पंजाब में चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed