फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Everyone's support is necessary for change in the health sector: Gulab Chand Kataria

स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव के लिए सबका साथ जरूरी : गुलाब चंद कटारिया

Sun, 23 Feb 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Everyone's support is necessary for change in the health sector: Gulab Chand Kataria
चंडीगढ़। अकेले सरकारी प्रयास स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए पर्याप्त नहीं है। सभी को मिलकर प्रयास करना होगा तभी बेहतर परिणाम सामने आएंगे। ये बातें पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को एसोचैम नॉर्दर्न रीजन की ओर से आयोजित सिंपोजियम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने टीबी मुक्त भारत की दिशा में संस्था के प्रयासों के सराहना की और कहा कि मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए सरकार द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और इमोशनल वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए माइंडफूलनेस को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता देने, कार्य स्थलों और समुदाय में बैलेंस प्रोग्राम को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने हेल्थ को लेकर किए जा रहे हैं प्रयासों में काॅरपोरेट सेक्टर की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी पर जोर दिया। एसोचैम चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश भल्ला ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्थ केयर, वेलनेस और ब्यूटी सेक्टर में आपसी संवाद को बढ़ावा देना है, ताकि आने वाले समय में उभर रही चिंताओं का समाधान किया जा सके और इंडस्ट्री पॉलिसी को उसी अनुसार आकार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed