फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Events: Maharaja Agrasen Jayanti celebrations started with Havan, the officials of the organizations appealed to join the huge procession

आयोजन : हवन के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह शुरू, संगठनों के पदाधिकारियों ने विशाल शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Events: Maharaja Agrasen Jayanti celebrations started with Havan, the officials of the organizations appealed to join the huge procession
पंचकूला। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की 5145वें जयंती उत्सव पर वीरवार को महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर-16 पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने हवन कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन उत्सव का भव्य आयोजन समस्त अग्रवाल समाज पंचकूला द्वारा किया जा रहा है। ज्ञानचंद गुप्ता ने यज्ञ में उपस्थित सभी अग्रजन समुदाय के लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन आज अग्रवाल समाज की सभी संस्थाओं द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अग्रवाल सभा की सभी संस्थाओं ने जिस प्रकार से अपना योगदान दिया है, वह स्वर्ण अक्षरों में लिखने लायक है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और प्रदेश अग्रजन बंधुओं की एकजुटता और उनकी दान देने की क्षमता से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने सभी अग्रजन बंधुओं से महाराजा अग्रसेन जी और मां माध्वी की विशाल शोभायात्रा में परिवार सहित शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर उत्सव की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद भी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हम सबकी उपस्थिति अग्रवाल समाज की एकता का परिचायक बनेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित जिंदल, सत्यनारायण गुप्ता, राजकुमार जैन, नितिन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रवीण गोयल, केके मित्तल, प्रमोद जिंदल, शिव नारायण, राकेश अग्रवाल, शिव अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, अशोक जिंदल, ब्रिज लाल, विजय बंसल, सुमित सिंघल, तेजपाल गुप्ता, कुसुम गुप्ता, रितु गोयल, सुरेंद्र गोयल, मनोह अग्रवाल, अरूण सिंगला, कृष्ण गोयल, कृष्ण हन्ना, मोती लाल जिंदल, एसपी गुप्ता, बीबी सिंघल, पवन गुप्ता, मुकेश सिंगला, मुकेश मित्तल, भगवान दास मित्तल, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार, सतीष जिंदल के अलावा अग्रवाल समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed