फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Employees fighting Corona battle will get double salary from 1st April, Coronavirus, lockdown

हरियाणाः कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे कर्मचारियों को पहली अप्रैल से दिया जाएगा दोगुना वेतन

Tue, 14 Apr 2020 12:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 14 Apr 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana Employees fighting Corona battle will get double salary from 1st April, Coronavirus, lockdown
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में कोरोना से जंग लड़ रहे कर्मचारियों को पहली अप्रैल से दोगुना वेतन मिलेगा। किन कर्मचारियों को दोगुना वेतन मिलना है, सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है। डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, ग्रुप डी कर्मचारी जोकि कोरोना आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू, ओटी, लेबर रूम, टेस्टिंग लैब में तैनात हैं।
विज्ञापन


दोगुना वेतन बेसिक पे के बराबर मिलेगा। सरकार इसके लिए वेब पोर्टल भी बना रही है। जिसके तहत यह तय किया जाएगा कि ये स्टाफ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अधीन या चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान विभाग में कार्यरत है। एनआईसी वेब पोर्टल तैयार कर रहा है। सर्वकर्मचारी संघ ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


संगठन ने कोविड 19 से जंग लड़ रहे सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ के वेतन को डबल करने की बजाय कुछ के वेतन डबल करने के निर्णय को गलत बताया है। संघ का मानना है कि सरकार के इस निर्णय से हेल्थ विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकसं ने हेल्थ विभाग के सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को बिना भेदभाव के डबल वेतन देकर प्रोत्साहित करने और आवश्यक सेवाओं में लगे सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी यह लाभ देने की मांग की है। ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी, सिक्योरटी गार्ड, वार्ड सर्वेंट, लिफ्ट मैन, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, धोबी, माली, चपरासी आदि पदों पर तैनात कर्मचारियों को डबल वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed