फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election Preparations Checked by Inspecting Counting Centers and Checkpoints

Panchkula News: काउंटिंग सेंटर व नाकों का निरीक्षण कर जांची चुनाव की तैयारियां

Thu, 03 Oct 2024 07:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Election Preparations Checked by Inspecting Counting Centers and Checkpoints
पंचकूला। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को जांचने के लिए सामान्य ऑब्जर्वर श्री के महेश ने दोनों विधानसभाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। श्री के महेश ने कालका विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला और पंचकूला विधानसभा के लिए राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला में बनाए गए काउंटिंग सेंटर का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा। रिटर्निंग अधिकारियों से काउंटिंग संबंधी बनाई राउंड व्यवस्था और प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के बैठने की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। सामान्य ऑब्जर्वर ने दोनों विधानसभा में मतदान के दौरान पीठासीन, सहायक पीठासीन और पोलिंग अधिकारियों को दी जाने वाली सामग्रियों को देखा। साथ ही अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि किसी भी मतदान में मतदान टीम बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। दूसरा काउंटिंग सेंटर की व्यवस्था उचित होने से मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होता है। पंचकूला जिले में दोनों विधानसभाओं के लिए प्रजापत मात्रा में व्यवस्थाएं की जा चुके हैं।
विज्ञापन

श्री के महेश दोनों विधानसभाओं के लिए लगाए नाकों पर भी पहुंचे और चेकिंग की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। अंत में लघु सचिवालय के सभागार में बनाए कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश विश्वनाथ, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कालका राजेश पुनिया, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान, चुनाव नायब तहसीलदार अजय राठी, कानूनगो कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed