फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly couple robbed of valuables worth lakhs while sleeping in a locked room

Panchkula News: कमरे में बंद कर सो रहे बुजुर्ग दंपति के घर लाखों की चोरी

Tue, 21 Jul 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple robbed of valuables worth lakhs while sleeping in a locked room
सेक्टर-12 में तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

सोने की चेन और कीमती सामान लेकर फरार; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12 में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन बदमाश एक मकान में घुसकर बुजुर्ग दंपति को कमरे में बंद कर गए और घर से सोने की चेन, पर्स सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी सुनियोजित तरीके से घर में दाखिल हुए। इनमें से दो बदमाश घर के अंदर घुसे, जबकि तीसरा मुख्य गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। उस समय बुजुर्ग दंपति अपने कमरे में सो रहे थे। आरोपियों ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी, ताकि वे किसी तरह का विरोध न कर सकें।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और हाथ लगे कीमती सामान को समेटकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब बुजुर्ग दंपति कमरे से बाहर नहीं निकल पाए। इसके बाद किसी तरह आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपियों की गतिविधियां कैमरों में स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed