Panchkula News: फाइनेंसर अनिल भल्ला, उसके बिजनेस पार्टनर, सीए और रिश्तेदारों के घर ईडी का छापा
ईडी की टीम की तरफ से यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर की गई है। भल्ला के सेक्टर 4 स्थित मकान में ईडी सुबह से जांच कर रही है। इसके अलावा पूर्व चौकी इंचार्ज के सेक्टर 2 स्थित निवास स्थान पर भी ईडी ने छापा मारा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अनिल भल्ला, उसके दोनों बेटे, बिजनेस पार्टनर नरेंद्र खिल्लन, सीए सहित अन्य रिश्तेदारों के घरों पर ईडी ने छापा मारा। देर शाम तक ईडी की टीम भल्ला के सेक्टर-6 स्थित बैंक में लॉकर की जांच करती रही। ईडी की टीमें सेक्टर-4 स्थित अनिल भल्ला के घर, चंडीगढ़ स्थित उसके बेटे आकाश भल्ला के घर, पंचकूला सेक्टर 20 स्थित साहिल भल्ला के घर, दोस्त नरेंद्र खिल्लन के पंचकूला सेक्टर 11 स्थित घर, जीरकपुर हरमिलाप नगर स्थित उसके सीए के घर और पंचकूला पुलिस लाइन में सस्पेंड एएसआई गुरमेज सिंह के घर समेत अन्य लोगों के घर सुबह करीब सात बजे पहुंची।
इस दौरान सभी लोगों को घर से बाहर आने जाने नहीं दिया। सभी के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। सूत्रों के अनुसार उसके किसी जानकार के दिल्ली स्थित घर पर भी रेड की। देर शाम तक ईडी की टीम सेक्टर-6 के सरकारी बैंक में अनिल भल्ला के लॉकर और खाते की जांच कर रही थी। मंगलवार सुबह दो इनोवा गाड़ियों से ईडी की टीम एसआई गुरमेज सिंह के घर पहुंची थी। उससे अनिल भल्ला के मामले में पूछताछ की। रेड के दौरान ईडी ने घर की तलाशी ली और कागजात अपने कब्जे में लिए। साथ ही घर में मौजूद गाड़ी सहित अन्य सामानों की पूरी जांच की गई।
अवैध वसूली और धोखाधड़ी के 22 मामले दर्ज
अनिल भल्ला पर अवैध वसूली और धोखाधड़ी के करीब 22 मामले दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के लिए एसआईटी टीम को गठन किया गया है। पिछले साल मई माह में अनिल भल्ला के बैंक के लॉकर उसके परिजन 4.63 करोड़ रुपये कैश और ज्वेलरी निकाल कर ले जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें पैसे के साथ गिरफ्तार किया था। करोड़ों रुपये कैश मिलने के बाद से ईडी की अनिल भल्ला पर नजर थी। पीड़ितों की शिकायत पर जांच धोखाधड़ी और अवैध वसूली के मामले में अनिल भल्ला, उसके बेटे और अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अभी सभी लोग जमानत पर हैं।