{"_id":"593da2a84f1c1baa5d9bf390","slug":"dgp-admits-increased-crime-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने माना, पंचकूला में बढ़ा अपराध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने माना, पंचकूला में बढ़ा अपराध
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
haryana new dgp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सभी जिलों का दौरा करने के बाद हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने पंचकूला के डीसीपी दफ्तर में सभी पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंचकूला की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
डीजीपी ने कहा कि अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रयासरत है। उन्होंने माना कि पंचकूला में अपराध तेजी से बढ़ा है। हाल में हुई आपराधिक घटनाओं पर उन्होंने कहा कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कोताही बरतने के मामले में अब तक प्रदेश के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। डीजीपी ने जिला सचिवालय में हुई बैठक के बाद प्रेसवार्ता में बताया कि सभी जिलों का दौरा करने के बाद पंचकूला में भी कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक हुई। इसमें न केवल अधिकारियों को सुझाव दिए गए। बल्कि प्राथमिकताएं भी बताई गईं। इस मौके पर पुलिस आयुक्त आरसी मिश्रा, डीसीपी अशोक कुमार सहित सभी अन्य एसीपी भी मौजूद रहे।
नए थानों के लिए चल रहा है सर्वे
डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी कंडम हो चुकी पीसीआर बदली जाएंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नए थाने भी बनाए जाएंगे। जिसके लिए प्रदेश में सर्वे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में आबादी बढ़ने के साथ अपराध के तौर तरीके और संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
अगले साल तक हो जाएंगी नियुक्तियां
डीजीपी ने कहा कि मैनपावर की कमी को पूरा करने के लिए आठ सौ महिला अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 7 हजार कर्मियों के लिए जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें 6 हजार पुरुष जबकि एक हजार महिला पुलिस कर्मी होंगी। इसके अलावा 400 से अधिक एसआई की भी नियुक्तियां अगले साल तक हो जाएंगी।
पुलिस कर्मियों के लिए जल्द बनेंगे मकान
पुलिस कर्मियों पर काम के बढ़ते दबाव को लेकर पूछे सवाल पर डीजीपी ने कहा कि नियुक्तियों के बाद इस पर फर्क पड़ेगा। पुलिस कर्मियों के लिए हाउसिंग स्कीम के अलावा बच्चों के लिए सभी जिलों में स्कूल भी तैयार किए जा रहे हैं।
हरियाणा डायल 100 की 15 महीने में होगी शुरुआत
अगले 15 महीने में हरियाणा डायल 100 नामक एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम पंचकूला में तैयार किया जाएगा। इसके तहत पूरे प्रदेश से मिलने वाली कॉल्स संबंधित थानों को भेजी जाएंगी। सेंट्रल कंट्रोल रूम से 600 पीसीआर, एंबुलेंस और फायर सर्विस भी जुड़ी होगी।
महिला अपराध पर कसेगा शिकंजा
महिलाओं पर अपराध में बढ़ोतरी हो रही है, जिसे रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। लेकिन इस पर शिकंजा कसने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। यह एक सामाजिक समस्या है, जिस पर पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है।
नशा तस्करी रोकने के लिए गठित होगी एसटीएफ
नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए हरियाणा में जल्द ही स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जाएगी। इसका नेतृत्व आईजी स्तर के अधिकारी करेंगे। जबकि उनके साथ दो एसपी, डीएसपी सहित स्थानी पुलिस का भी तालमेल होगा। यह टास्क फोर्स स्टेट क्राइम के तहत कार्य करेगी, जिससे नशे के तस्करों पर पूरी तरह शिकंजा कसेगा।
हरियाणा में गठित होगी टूरिस्ट पुलिस
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हरियाणा में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जल्द ही टूरिस्ट पुलिस गठित होगी। इसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षा देना है। इसका मुख्यालय कुरुक्षेत्र में होगा।