फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue alert in Kalka, letter to Municipal Council for daily fogging

Panchkula News: कालका में डेंगू अलर्ट, रोजाना फॉगिंग के लिए नगर परिषद को पत्र

Sat, 29 Aug 2026 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dengue alert in Kalka, letter to Municipal Council for daily fogging
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 440 घरों में मिला एडिज मच्छर का लारवा, नगर परिषद को लिखा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। कालका। डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद कालका से रोजाना फॉगिंग कराने की मांग की है। 440 घरों में डेंगू फैलाने वाले एडिज मच्छर का लार्वा मिलने के बाद विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में इंटेंसिव फॉगिंग की जरूरत जताई है। उप-सिविल सर्जन (मलेरिया) ने 26 अगस्त को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें खेड़ा सीताराम, टिब्बी मोहल्ला, परेड मोहल्ला, अपर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, बिटना कॉलोनी, रतपुर कॉलोनी और बीठको कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर रही हैं। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और अन्य कंटेनरों की जांच के दौरान कई स्थानों पर एडिज मच्छर का लार्वा मिला है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए कालका-पिंजौर क्षेत्र में विशेष सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पांच एमपीएचडब्ल्यू और 30 डीबीसी कर्मचारियों की टीमें तैनात हैं। 1 जुलाई से 25 अगस्त तक केवल कालका क्षेत्र में 440 घरों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फॉगिंग करना नगर परिषद का कार्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुलाई से लगातार सोर्स रिडक्शन अभियान चला रही हैं।
-डॉ. राजीव नरवाल, एसएमओ, एसडीएच कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed