{"_id":"5ed3b4e38ebc3e90a65428e0","slug":"decision-will-be-made-to-increase-forest-area-climate-from-6-to-10-percent-bureau-news-pkl376727846","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 से बढ़ाकर दस प्रतिशत किया जाएगा वन क्षेत्र, आबोहवा को शुद्ध करने के लिए सरकार ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 से बढ़ाकर दस प्रतिशत किया जाएगा वन क्षेत्र, आबोहवा को शुद्ध करने के लिए सरकार ने लिया निर्णय
विज्ञापन
हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि राज्य में वन क्षेत्र को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक किया जाएगा। वातावरण को और अधिक शुद्ध करने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम जैव-विविधता है ताकि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूक किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 5 जून को अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस का जिक्र किया है।
कोविड-19 को ध्यान में रखकर ‘हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड’ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन करेगा। जिनमें स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता व आम नागरिक के लिए निबंध प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन शामिल है। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। कंवर पाल ने कहा कि जैव-विविधता पूरी मानवता के लिए अनोखा खजाना है, जिसे हमें संजोना है, संरक्षित रखना है।