फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Debris accumulated on Morni's roads increases the risk of accidents.

Panchkula News: मोरनी की सड़कों पर जमा मलबे से बढ़ा हादसे का खतरा

Wed, 09 Sep 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Debris accumulated on Morni's roads increases the risk of accidents.
मलबे से कई जगह सड़क हुई संकरी, तीखे मोड़ों पर बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही मुश्किल
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी गांव से बड़ीशेर, नीमवाला और टिक्कर ताल समेत क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों पर पहाड़ियों से गिरा मलबा जमा होने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और तीखे मोड़ों पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मलबा नहीं हटाए जाने से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।
लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान पहाड़ियों से मलबा गिरकर कई स्थानों पर सड़क पर जमा हो जाता है। तीखे मोड़ों पर सड़क की चौड़ाई कम होने से सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने में दिक्कत होती है। बड़े वाहनों और परिवहन विभाग की बसों को भी ऐसे स्थानों से निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह, प्रीतम शर्मा, पवन कुमार और देव शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़कों पर मलबा गिरना आम समस्या है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से इसे समय पर नहीं हटाया जा रहा। उन्होंने कहा कि विभाग को मोरनी क्षेत्र की सभी लोकल सड़कों का निरीक्षण कर जमा मलबे को जल्द हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विशेषकर मोड़ वाले स्थानों पर सड़क किनारे जमा मलबे के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे आम वाहन चालकों के साथ स्कूल बसों और परिवहन विभाग की बसों के लिए भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने आशंका जताई कि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मोरनी-बड़ीशेर, मोरनी-नीमवाला, मोरनी-टिक्कर ताल सहित अन्य संपर्क मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर मलबा हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed