फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Death of property dealer in Morni: Family members said - it was not an accident but murder

मोरनी में प्रॉपर्टी डीलर के मौत : परिजन बोले- हादसा नहीं हत्या हुई

Sat, 15 Jun 2024 04:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Death of property dealer in Morni: Family members said - it was not an accident but murder
पंचकूला। मोरनी के मांधना के कडयानी गांव में जमीन देखने गए प्रॉपर्टी डीलर की मौत को परिजनों ने हत्या करार दिया है। मृतक के भाई रितेश गोयल की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के दोस्त राजीव और हरीश के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बॉडी के कुछ सैंपल एफएसएल लैब को टेस्टिंग के लिए भेजी गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


डॉक्टरों की मानें तो मृतक का पीठ उसके हाथ और कोहनी के बीच का हिस्सा झुलसा हुआ है। इसके अलावा उसके सिर के पिछले हिस्से पर काफी बड़ा कट लगा हुआ है जो कि अमूमन सिर के बल गिरने वाले व्यक्ति के साथ नहीं होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस अब एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि उसमें मृत्यु के असली कारण का खुलासा हो सके। मृतक के भांजे डॉ. चिराग ने बताया कि उनके मामा राजेश गोयल प्रॉपर्टी डीलर थे। 12 जून की सुबह 7 बजे अपने दो दोस्त राजीव और हरीश के साथ मोरनी जमीन देखने गए थे। चिराग ने बताया कि सुबह करीब पौने 9 बजे उनके मामा के कॉमन फ्रेंड की कॉल आई कि राजेश मोरनी में गुम गया है वह नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed