{"_id":"6a91e49e560a76c1ed05d72f","slug":"dc-stayed-overnight-in-charania-and-gave-instructions-to-solve-the-problems-of-the-villages-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-140545-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चरनिया में रात ठहरे डीसी, गांवों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चरनिया में रात ठहरे डीसी, गांवों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन
11 केवी तार, पेयजल, सड़क, जलनिकासी, बांध और स्टेडियम से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में चरनिया समेत आसपास के गांवों के लोगों ने रखीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। चरनिया में रात ठहरे डीसी सतपाल शर्मा ने गांवों की समस्याएं सुनीं और 11 केवी तार, पेयजल, सड़क, जलनिकासी, बांध और स्टेडियम से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार के घर-द्वार पर जनसमस्याएं सुनने के कार्यक्रम के तहत उन्होंने गुरुवार रात राजकीय उच्च विद्यालय चरनिया में रात्रि ठहराव किया।
ग्रामीणों ने गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत की सुरक्षा को देखते हुए 11 केवी हाईटेंशन तार बदलने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त ट्यूबवेल शुरू नहीं होने की शिकायत पर जन स्वास्थ्य विभाग को जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि 3-4 दिनों में बिजली कनेक्शन मिलने के बाद 10 सितंबर तक ट्यूबवेल चालू कर दिया जाएगा।
चरनिया के ग्रामीणों ने बरसात में नाले का गंदा पानी गलियों में भरने और 100-100 वर्ग गज के प्लॉटों तक जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग उठाई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नाले की मरम्मत और सड़क निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
करणपुर के ग्रामीणों ने जलभराव और निकासी की समस्या रखी, जिस पर बीडीपीओ पिंजौर को निरीक्षण करने के आदेश दिए गए। गोरखनाथ के ग्रामीणों ने पुराने बांध के क्षतिग्रस्त होने से खेतों में पानी भरने की समस्या बताई। उपायुक्त ने बीडीपीओ, कृषि विभाग और पंचायती राज विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।
पपलोहा में खेल स्टेडियम की चारदीवारी के निर्माण और मरम्मत की मांग पर लोक निर्माण विभाग को जिला खेल अधिकारी के साथ निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। गैस सिलेंडर वितरण से जुड़ी शिकायत पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को गैस एजेंसी के साथ बैठक कर निश्चित समय तय करवाने को कहा गया।
उपायुक्त ने कहा कि रात्रि ठहराव के दौरान मिली सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम कालका संयम गर्ग, डीडीपीओ विशाल पराशर, डीएफओ विशाल कौशिक, बीडीपीओ विनय प्रताप, तहसीलदार निखिल सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।