{"_id":"6aa30b18c81cc43fc509e3d0","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-loading-vehicle-companion-critically-injured-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1120327-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लोडिंग वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लोडिंग वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
सेक्टर-26 के मोगीनंद के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, घायल को पीजीआई किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित मोगीनंद के पास वीरवार शाम सड़क पार कर रहे दो लोगों को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जीरकपुर निवासी 62 वर्षीय अशोक मिश्रा की मौत हो गई। वहीं सेक्टर-25 निवासी 40 वर्षीय मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है।
हादसा वीरवार शाम करीब 7:15 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक मिश्रा और मदनलाल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए लोडिंग वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अशोक मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मदनलाल की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।