फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Another arrest in the Municipal Corporation's multi-crore FD scam.

Panchkula News: नगर निगम के करोड़ों के एफडी घोटाले में एक और गिरफ्तारी

Fri, 11 Sep 2026 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Another arrest in the Municipal Corporation's multi-crore FD scam.
पत्नी के संयुक्त खाते में 5.19 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप, अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के करोड़ों रुपये के एफडीआर घोटाले और सरकारी धन के कथित गबन के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली, पंजाब निवासी समर मोहन रंगा के रूप में हुई है। उसे पंचकूला जिला अदालत से गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच में सामने आया है कि नगर निगम की सेक्टर-11 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में रखी एफडीआर और बैंक खातों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई थीं। निगम रिकॉर्ड और बैंक से मिले दस्तावेजों की जांच में एफडीआर की राशि और बैंक रिकॉर्ड में भारी अंतर मिला। कुछ एफडीआर की राशि बैंक रिकॉर्ड में जमा नहीं मिली, जबकि निगम के रिकॉर्ड में उनका उल्लेख था। बैंक खातों में दिखाई गई शेष राशि भी निगम रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती थी। कुछ ऐसे बैंक खाते भी मिले, जो निगम के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे।
विज्ञापन

पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराए 5.19 करोड़
ब्यूरो के अनुसार, समर मोहन रंगा मामले में फरार चल रहा था। आरोप है कि उसने कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलीभगत कर नगर निगम के खाते से अपनी पत्नी नेहा समर रंगा के संयुक्त खाते में करीब 5 करोड़ 19 लाख रुपये सरकारी राशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर करवाई। उसकी भूमिका की जांच के लिए उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो के मुताबिक मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में चालान 22 जून 2026 को पंचकूला अदालत में पेश किया जा चुका है। कोटक महिंद्रा बैंक के अज्ञात अधिकारियों-कर्मचारियों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य लोगों के खिलाफ 24 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed