{"_id":"6aa30b3589d3a0cd5c055167","slug":"9-new-dengue-patients-in-urban-panchkula-in-48-hours-total-21-cases-panchkula-news-c-87-1-pan1001-141187-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अर्बन पंचकूला में 48 घंटे में डेंगू के 9 नए मरीज, कुल 21 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अर्बन पंचकूला में 48 घंटे में डेंगू के 9 नए मरीज, कुल 21 मामले
विज्ञापन
सेक्टर-14, ओल्ड पंचकूला और अभयपुर में बढ़े मामले, अस्पतालों में बेड और प्लेटलेट्स की व्यवस्था बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मानसून के बाद पंचकूला में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 48 घंटे में अर्बन पंचकूला में डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। इनमें सेक्टर-14, ओल्ड पंचकूला और अभयपुर क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। रविवार तक अर्बन पंचकूला में डेंगू का एक केस था, जो अब बढ़कर नौ हो गया है। जिले में डेंगू के कुल मामले 21 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील इलाकों में लारवा जांच और फॉगिंग बढ़ा दी है।
डॉक्टरों के अनुसार यह डेंगू के पीक का समय है। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण घरों और आसपास जमा साफ पानी में एडीज मच्छर पनप रहा है। कूलर, गमलों, टायरों और छतों पर जमा पानी में इसका लारवा मिल रहा है। यह मच्छर दिन के समय काटता है।
तेज बुखार, सिर और आंखों में दर्द, बदन टूटना, जी मिचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। प्लेटलेट्स तेजी से गिरने पर नाक और मुंह से खून आने का खतरा रहता है। डॉक्टरों ने लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा नहीं लेने की सलाह दी है। मलेरिया के जिले में 10 मामले हैं और फिलहाल इनमें बढ़ोतरी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग का फोकस अब डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने और संवेदनशील क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करने पर है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में बढ़ाए बेड
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार के निर्देश पर डेंगू वार्ड में बेड की संख्या छह से बढ़ाकर 10 से 12 कर दी गई है। आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. सोनू अरोड़ा की अगुवाई में संवेदनशील क्षेत्रों में दोबारा लारवा जांच और फॉगिंग तेज की गई है।
जिले में डेंगू के 21 मामले
अर्बन पंचकूला : 9
सूरजपुर : 5
पिंजौर : 3
कालका : 2
रायपुररानी : 1
मोरनी : 1